बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने 99 लीटर विदेशी शराब बरामद की, अभियुक्त फरार
बछवारा थाना की पुलिस ने 99 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बछवाड़ा थाना को सूचना मिली कि सिसवा वार्ड- 12 में मो फारूक अपने मकई के खेत में शराब छुपा कर रखा हुआ है एवं बिक्री कर रहा है.