गुरूर: ग्राम खैरडिगी में 5 साल से अधूरा है पानी टंकी का निर्माण, ग्रामीण हैंडपंप का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर
Gurur, Balod | Jul 18, 2026 ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में पानी टंकी का निर्माण हो रहा था तब शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन 5 साल से पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा होने से हैंडपंप का आयरन युक्त पानी पीने मजबूर है। पेयजल की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही पानी टंकी निर्माण कार्य को पूरा करने हेतु मांग किया है।