जसवंतनगर: कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़कर 125 प्रतिशत हुआ, जसवंत नगर मॉडल तहसील सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जसवंत नगर मॉडल तहसील सभागार में बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे। SDM अभिषेक प्रताप सिंह की मौजूदगी में पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर ने बताया कि कोटेदारों का लाभांश 90 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। कोटेदारों को हुई खुशी।