बीरपुर: गेनहरपुर पंचायत सरकार भवन से बैट्री व इनवर्टर चोरी, पीछे का गेट तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
वीरपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक सामने आया है। खरमौली स्थित गेनहरपुर पंचायत सरकार भवन में अज्ञात चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़कर दो बैट्री और एक इनवर्टर की चोरी कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सोमवार को पंचायत सरकार भवन खुलने के बाद करीब 11 बजे चोरी की जानकारी सामने आई।