कुडू: बड़की चाँपि पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन हेतु आमसभा, संगीता कुमारी को मिली प्राथमिकता
Kuru, Lohardaga | Jul 23, 2025 कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चाँपि पंचायत अंतर्गत चाँपि आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए बुधवार शाम 3:00 बजे एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुडू, सोनिया मंजूल ने की।