कुडू: महादेव मंडा धाम समेत कुडू के शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे बोल बम के जयकारे
Kuru, Lohardaga | Jul 21, 2025 सावन की दूसरी सोमवारी को कुडू प्रखंड क्षेत्र में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, गंगाजल, दूध, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।