जनसामान्य को सुगम एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.06.2026 को अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में थाना नौबस्ता, थाना हनुमंत विहार एवं यातायात निरीक्षक (दक्षिण) द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ नौबस्ता चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चौराहे पर यातायात जाम के कारणों का सूक्ष्म अवलोकन कर यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, जाम की समस्या के प्रभावी नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 20-25 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
@Uppolice
@dcpskanpur