ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के कुआँ गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि किसन प्रताप सिंह के साथ कापुर रजक एवं उसके एक अन्य साथी ने किसन के साथ घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार की शाम 6:00 बजे दी है।