हाथरस: अलीगढ़ रोड पर दो कारों के बीच हुई टक्कर, एयर बैग खुलने के कारण दोनों कारों के चालक बाल-बाल बचे
अलीगढ़ रोड हाथरस गेट थाने के पास का यह मामला है। दो तेज गति कार आपस में इस कदर टकरा गई जिसकी आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ी के एयरबैग खुलने से दोनों ही चालक सुरक्षित बच गए है। इस मामले में क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिक ने दूसरी कार स्वामी के खिलाफ शिकायत थाने में दी है।