हाथरस: नायी का नगला में गलियों में लटकी है केबल, 2 दिन से विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के नायी का नगला में आज दिन मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने हाथरस की जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में बिजली विभाग की अनदेखी के चलते गलियों में लटकी हुई केवल जो कि कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है। इसी के चलते 2 दिन से विद्युत आपूर्ति पूरे तरीके से बंद होने के चलते लोगों का इस भीषण गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है।