हाथरस: महादेव नगर कॉलोनी निवासी महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाल बाहर शिकायत पर पुलिस ने महिला का कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस शहर के महादेव नगर कॉलोनी निवासी महिला को उसके पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली महिला पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।