हाथरस: चित्रगुप्त नगर के पास तेज गति स्कूटी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर गिरी दो युवक हुए घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर के पास तेज गति स्कूटी के सामने अचानक से फोर व्हीलर गाड़ी आ जाने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। इस दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। स्थानीय कॉलोनी वासियों ने सड़क पर से लोगों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया है।