हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांस बम्बा पटरी से तीन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक थैला बरामद
कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव चितावर के पास चोरी की घटना कारित करने वाले 3 चोरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। चोरों की कब्जे से चोरी का 1 थैला मय कागजात 2 आधार कार्ड, 1 बैंक पासबुक, 3 हजार रुपये नगद एवं 1 छुरा, 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तीनों चोरों को कोतवाली चंदपा पुलिस ने जेल भेज दिया है।