हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिमाचल से किया दस्तयाब, आवश्यक जांच शुरू
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हिमाचल से दस्तयाब किया है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के 1 गांव से लड़की के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया है। लड़की का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने मामले को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।