उरई: शहर में भाजपा की नेता रेखा वर्मा पर गेराज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 25, 2026 सोमवार की दोपहर 1:00 बजे उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में युवक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की नेता रेखा वर्मा द्वारा उसकी गेराज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते पीड़ित युवक ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई