दमयंती नगर: जनसुनवाई में पहुंचे 223 आवेदक, कलेक्टर सख्त, आवेदकों को न भटकाएं, लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
दमोह मे जनसुनवाई के दौरान 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग से जुड़े रहे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कई मामलों का मौके पर निराकरण कराया और शेष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गंभीर अनियमितताओं पर दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया। बिना समाधान शिकायत बंद करने पर अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ।