मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 48.800 किलोग्राम चांदी के जेवरात के साथ चार गिरफ्तार
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान चार लोगों को पिट्ठू बैग में 48 किलो 800 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चांदी की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए चारों व्यक्ति बिहार के बक्सर के निवासी हैं। जिनके पास जेवरात का कोई दस्तावेज नहीं था, जीआरपी की आगे की करवाई जारी है।