कोचिंग से साइकिल चुराने वाला चोर छात्रों के हत्थे चढ़ा, पुलिस के हवाले
मुरैना: ऋषि गालव महाविद्यालय के सामने संचालित एक कोचिंग सेंटर के बाहर लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान छात्रों ने शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। छात्रों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह में उनकी तीन साइकिलें चोरी हुई थीं और इन्हीं घटनाओं में युवक शामिल था। इसके बाद छात्रों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
#मुरैना #morena #चोर #पुलिस