निज़ामाबाद: सोशल मीडिया पर असलहे का वीडियो वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी एहसान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी अवैध असलहों का प्रदर्शन कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था