भीलवाड़ा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विधायक कोठारी ने प्राचीन बावड़ियों और जलाशयों का किया निरीक्षण
भीलवाड़ा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने गुरुवार को शहर की प्राचीन बावड़ियों, कुओं और जलाशयों का निरीक्षण कर इनके संरक्षण एवं पुनर्जीवन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्राचीन बावड़ियां हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। विधायक ने विभिन्न बावड़ी का निरीक्षण किया।