भंडरा: भंडरा के हाटी गांव में ग्रामसभा का बड़ा फैसला पेसा कानून के तहत पादरी पास्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध।
भंडरा प्रखंड की उदरंगी पंचायत अंतर्गत हाटी गांव की ग्रामसभा ने गांव में पादरी, पास्टर एवं बाहरी धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामसभा के प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से लागू करते हुए गांव के तीनों प्रवेश मार्गों पर बड़े सूचना बोर्ड का विधिवत उद्घाटन किया गया।