कुलपहाड़: सुगिरा में कुएं के पानी को लेकर विवाद, पीड़ित ने 1076 पर की शिकायत
कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के सुगिरा गांव में सार्वजनिक कुएं के पानी को लेकर विवाद सामने आया है।गांव निवासी मनोज कुशवाह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कई लोगों ने सार्वजनिक कुएं में 5 से 6 सबमर्सिबल पंप लगा दिए हैं।शिकायतकर्ता का कहना है सुबह के समय लगातार पंप चलाए जाने से कुएं का पानी काफी हद तक खाली हो जाता।