चौसा: बिरसा मुंडा का शहादत दिवस इस्माइलपुर में मनाया गया, लोगो ने दी श्रद्धांजलि
Chausa, Buxar | Jun 9, 2026 महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मंगलवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में समाजसेवी एवं शिक्षक रामकेश्वर खरवार के इस्माइलपुर स्थित आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मारकंडे पटेल, प्रो. चंदन खरवार शामिल रहे।