लालबर्रा: वायरल वीडियो के बाद जागा वन विभाग - आगामी अक्टूबर तक सोनेवानी में पर्यटकों का प्रवेश रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया है। रविवार, 14 जून को प्रातः 11 बजे कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी लालबर्रा में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जिप्सी चालक, वाहन मालिक, गाइड और वन्य जीव प्रेमियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान यह बड़ा निर्णय लिया गया कि आगामी अक्टूबर माह तक पर्यटकों का वन क्