लचकेरा में विधायक श्री रोहित साहू ने नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ एवं नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा समय और दूरी की बचत होगी। वहीं, टीन शेड की सुविधा से किसानों को धान खरीदी के दौरान धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के संरक्षण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के माध्यम से अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
किसानों की सुविधा, कृषि का विकास और ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#किसान_कल्याण #धान_खरीदी #Dhankharidi2026 #कृषक_उन्नति_योजना #gariyaband
5 views | Gariaband, Chhattisgarh | Nov 15, 2026