बेगूसराय: अग्निशमन सप्ताह के तहत नगरपालिका चौक से निकाली गई जागरूकता रैली, आग से बचाव के बताए गए उपाय
अग्निशमन सप्ताह के तहत नगर पालिका चौक से बुधवार की सुबह 11:00 बजे जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान जागरूकता रैली के माध्यम से आमलोगों को आगलगी की घटना से कैसे बचा जाए एवं इसके रोकथाम व बचाव के बचाव के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई. इस मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रायः आगलगी की घटना काफी बढ़ जाती है.