बेगूसराय: मुंगेरीगंज में जिला व्यवसायिक सुरक्षा वाहिनी कोर कमिटी की बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा
मुंगेरीगंज में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे जिला व्यावसायिक सुरक्षा वाहिनी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान जिला व्यावसायिक सुरक्षा वाहिनी के महासचिव डॉक्टर राजेश कुमार रोशन को बिहार प्रदेश कलावार इंडिया एसोसिएशन के प्रभारी सहसंयोजक बनने पर कोर कमेटी के सदस्यों ने बधाई दी. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने की.