बेगूसराय: चिरंजीवीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर में संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मौत के बाद बुधवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि चिरंजीवपूर्व वार्ड- 2 निवासी संदीप कुमार मेडिकल लाइन से जुड़े हुए थे. उनकी मौत घर में ही हो गई है. अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है.