ट्रक यूनियन पर चाय की थड़ी पर चाय पी रहे एक युवक को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।