गंगापुर: बड़ी उदेई में वन्य जीव का हमले से 24 भेड़ों की मौत, भेड़ मालिक ने की मुआवजा की मांग
समीपवर्ती बड़ी उदेई गांव में भेड़ो के बाडे में घुसे वन्य जीव ने भेड़ों पर हमला कर 24 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया। समय रहते घटना का भेड मालिक को पता चल गया। अन्यथा और भी भेड़ो को मौत के घाट उतार सकता था। जानकारी के अनुसार बड़ी उदेई निवासी अनवार अहमद की पालतू भेड़ों को वन्य जीव ने मौत के घाट उतार दिया है।