जहानाबाद: जहानाबाद में बाढ़-सुखाड़ की तैयारियों पर प्रभारी मंत्री सख्त, 10 दिन में शिकायतों के निपटारे का निर्देश
जहानाबाद समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संभावित बाढ़-सुखाड़ 2026 की तैयारियों तथा विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सोमवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए।