हरिद्वार: घर में सट्टा खेलने के आरोप में टीबड़ी क्षेत्र से रानीपुर पुलिस ने किया एक गिरफ्तार, 1320 ₹ नगद और सट्टा सामग्री बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने टीबड़ी क्षेत्र में गली नंबर 2 स्थित अपने मकान में सट्टा खेल रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी राधेश्याम के कब्जे से पुलिस को 1320 ₹ नगद और सट्टा सामग्री भी बरामद हुए हैं। जुआ अधिनियम के तहत आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी इसके सहयोगियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।