हरिद्वार: जियापोता क्षेत्र से लोगों को डरा धमका कर मोबाईल लूटने वाले 2 गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने 7 मोबाईल और 1 मोटर साईकिल किए बरामद
कनखल पुलिस ने जमालपुर कलां क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही छात्रा को डरा धमकाकर मोबाईल लूटने वाले 2 आरोपियों को जियापोता से गिरफ्तार किया है। 2 दिन पूर्व इन्होंने घटना को अंजाम दिया था। कई CCTV खंगालने के बाद पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 7 मोबाईल और घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपी कुलदीप और शेखर पथरी के रहने वाले हैं।