हरिद्वार: हरिद्वार- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकुल तिराहे के पास होटल में लगी आग, 4 लोगों को अग्निशमन विभाग ने किया रेस्क्यू
शुक्रवार को हरिद्वार- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकुल तिराहे के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। मौके पर अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान शीशा तोड़कर 4 लोगों को होटल से रेस्क्यू किया गया। अग्निशमन विभाग का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।