हरिद्वार: हल्द्वानी बवाल के बाद अलर्ट हुई हरिद्वार पुलिस, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद का निरीक्षण कर लिया स्थिति का जायजा
हल्द्वानी बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस अलर्ट है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद का निरीक्षण कर स्तिथि का जायजा लिया। सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश के कई जिलों के प्रशासन अलर्ट पर हैं। हरिद्वार में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जिले के सभी बॉर्डर्स पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है और प्रदेश में एंटर करने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।