हरिद्वार: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध शराब का आरोपी तस्कर नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 41 पव्वे देशी शराब और बाईक बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से 41 पव्वे देशी शराब और बाइक बरामद हुई हैं। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करता था और मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संतोष ब्रह्मपुरी का ही रहने वाला है।