पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई गई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा हटी
बिहार सरकार और केंद्र सरकार की सुरक्षा श्रेणियों की समीक्षा के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। कुछ ऐसे नेता भी हैं जिनकी सुरक्षा हटा ली गई है। इसमें सबसे मुख्य नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का है। तेजस्वी यादव को पहले जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी।