Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image

लड़की ने प्रेमी से कराई दादा की हत्या: फिरोजाबाद में गला रेतकर लाश जलाई, खुद से लिखा सुसाइड नोट पुलिस को पकड़ाया फिरोजाबाद में लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी। बीते 25 जून को 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दादा को लड़की के अफेयर के बारे में पता था। वो उसे समझाते भी थे, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज का फैसला लिया, लेकिन दादा शादी के लिए तैयार नहीं हुए। लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर दादा का गला रेतकर हत्या दी। उनके शव को जला दिया। आत्महत्या दिखाने के लिए खुद से लिखा सुसाइड नोट पुलिस को पकड़ा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वारदात टूंडला इलाके की है। पशुओं के बाड़े में मिली थी दादा की लाश मोहम्मदाबाद गांव के रहने वाले नरेंद्र पाल किसान थे। 25 जून की सुबह उनकी लाश पशुओं के बाड़े में जली हुई हालत में मिली। उनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। जिससे मामला संदिग्ध लगा। घटना के कुछ घंटों बाद, घर वालों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा। इसमें जमीन दोनों बेटों के नाम करने के साथ ही पोती रश्मि (20) की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ होने की बात लिखी थी। हालांकि, सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस का रश्मि पर शक गहरा गया। पुलिस ने रश्मि के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। जिसके बाद शिकोहाबाद के डायनी गांव के रहने वाले विपिन (22) का नाम सामने आया। गांव वालों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रश्मि का विपिन से अफेयर था। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान उसने नरेंद्र पाल की हत्या की बात कबूल की। 6 जुलाई को आनी थी रश्मि की बारात आरोपी विपिन ने बताया- वह 4 साल से रश्मि के साथ प्रेम संबंध में था। लेकिन रश्मि के दादा दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। रश्मि की शादी कहीं और तय कर दी गई। 6 जुलाई को उसकी बारात आने वाली थी। इसी वजह से दोनों ने शादी में रोड़ा बने दादा की हत्या की प्लानिंग की। 18 जून को रश्मि घर से भागकर अपने प्रेमी विपिन के साथ सोनीपत गई थी। वहीं, दोनों ने वहीं दादा नरेंद्र पाल की हत्या की साजिश रची। 24 जून को विपिन और रश्मि वापस आए। उसी रात विपिन ने बाहर अकेला पाकर दादा पर पहले चाकू से कई वार किए, फिर उनका गला रेतकर मार डाला।

MORE NEWS

आज दिनांक 06.07.2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं फायरिंग की प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही तथा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट।

आज दिनांक 06.07.2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं फायरिंग की प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही तथा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट।

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 6, 2026

तहसील समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं 79 शिकायतें, कहा- निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में 'तहसील समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान कुल 79 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े रहे। कुल शिकायतों का विवरण इस प्रकार है:
राजस्व विभाग: 36 प्रकरण
पुलिस विभाग: 21 प्रकरण
चिकित्सा विभाग: 04 प्रकरण
विकास विभाग: 03 प्रकरण
विद्युत विभाग: 03 प्रकरण
अन्य विभाग: 12 प्रकरण
डीएम ने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि और आपसी विवादों के मामलों में दोनों टीमें संयुक्त रूप से मौके पर जाएं और जमीन पर जाकर विवाद का निपटारा करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर भी समय से अपलोड की जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनन्द उपाध्याय, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर गजराज सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

तहसील समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं 79 शिकायतें, कहा- निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में 'तहसील समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान कुल 79 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े रहे। कुल शिकायतों का विवरण इस प्रकार है: राजस्व विभाग: 36 प्रकरण पुलिस विभाग: 21 प्रकरण चिकित्सा विभाग: 04 प्रकरण विकास विभाग: 03 प्रकरण विद्युत विभाग: 03 प्रकरण अन्य विभाग: 12 प्रकरण डीएम ने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि और आपसी विवादों के मामलों में दोनों टीमें संयुक्त रूप से मौके पर जाएं और जमीन पर जाकर विवाद का निपटारा करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर भी समय से अपलोड की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनन्द उपाध्याय, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर गजराज सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 6, 2026

फर्रुखाबाद में हो रही कार्यवाहियों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार की प्रेस कांफ्रेंस

फर्रुखाबाद में हो रही कार्यवाहियों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार की प्रेस कांफ्रेंस

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 6, 2026