मलिहाबाद: जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में काकोरी पुलिस ने एक इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
काकोरी थाना पुलिस ने ₹10000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तारी किया है। अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।