गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम पुलिस ने 2 शातिर चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 फर्जी नम्बर प्लेट व चोरी की 5 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद
शुक्रवार को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को लेकर हो रही चेकिंग के दौरान मननधाम फाटक पर मोहित व अनिल नाम के 2 शातिर वाहन चोरों को फर्जी नंबरप्लेट लगी चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अन्य 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।