गाज़ियाबाद: 48 में से 19 ट्रैफिक लाइटों को नगर निगम ने गाजियाबाद में फिर से सुचारू रूप से शुरू किया
शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड में कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद में ट्रैफिक लाइटों को बंद कर दिया था, जिसके बाद नगर निगम ने शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नगर निगम ने बंद हुई 48 में से 19 ट्रैफिक लाइटों को फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। बाकी बची हुई ट्रैफिक लाइटों को भी जल्द से जल्द नगर निगम शुरू करने में जुटा हुआ है।