गाज़ियाबाद: अवैध पार्किंग चलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने गाजियाबाद में शुरू किया अभियान
अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम ने गाजियाबाद में सख्त रूप लेते हुए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध पार्किंग को बंद कर रही है। इसके अलावा अवैध पार्किंग चलाने वालों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि अगर दोबारा से बीना पास कराए पार्किंग चलाई तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।