गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन क्षेत्र में 5 वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था युवक, पुलिस ने की कार्रवाई
गुरुवार को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर बीते 5 वर्षों से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया। एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि पीड़िता की ओर से मामले को लेकर तहरीर मिलने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया।