जनजाति कन्या छात्रावास भवन निर्माण का भूमिपूजन
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का 1 करोड़ रुपये का सहयोग रहा
शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
उदयपुर/राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् उदयपुर की ओर से अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास उदयपुर के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। इसी निमित्त जनजाति बालिकाओं हेतु छात्रावास के निर्माण हेतु फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक करोड़ का सहयोग दिया एवं उनकी माताजी अरुणा भाटिया के नाम से यह छात्रावास होगा।उन्होंने पूर्व में भी एक छात्रावास उनके पिताजी हरिओम भाटिया के नाम से खेरवाड़ा में बनवाया।
प्रदेश संगठन मंत्री ने जगदीश कुलमी ने बताया कि जनजाति समाज की बालिकाओं को सुरक्षित आवास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह छात्रावास जनजाति बालिकाओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।