कुलपहाड़: सुगिरा के पास पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
ग्राम सुगिरा के पास चेकिंग के दौरान चुरारी निवासी अभिषेक साहू (21) के कब्जे से 22 क्वार्टर तथा राजकुमार राजपूत (27) के कब्जे से 20 क्वार्टर झूम ब्रांड देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कुलपहाड़ में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वैश्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल सुमित।