जहानाबाद: जहानाबाद में शव वाहन के लिए घंटों परेशान रहे परिजन, अवैध पार्किंग बनी वजह
जहानाबाद सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर अव्यवस्था का मामला सामने आया, जहां शव वाहन में शव रखे परिजन एक घंटे से अधिक समय तक खड़े रहे। बताया गया कि शव वाहन के आगे एक कार अवैध रूप से खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो गया। परिजन और मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की। काफी देर बाद रास्ता खाली हुआ।