तुलसीपुर: पचपेड़वा क्षेत्र में दुकान से चोरी किए गए ₹33,530 के सिक्के 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक दुकान से सिक्कों की चोरी का मामला सामने आया है। पुरानी बाजार निवासी अब्दुल मजीद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कर्मचारी सद्दाम ने दुकान की छत की टीन को खोलकर दो बोरी सिक्के चुरा लिए।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सद्दाम को पुरानी बाजार पचपेड़वा से गिरफ्तार किया है उसके पास 33,530 रुपये बरामद किया है।