तुलसीपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई तुलसीपुर ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मंत्री के नेतृत्व में ईओ को दिया ज्ञापन
शनिवार 11 बजे नगर वार्डों में पेयजल की किल्लत,सड़कों पर लावारिस पशुओं के घूमने व बिना किसी पक्षपात के गृहकर सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ज़िला महामन्त्री दिलीप गुप्त के नेतृत्व में ई.ओ.नगर पंचायत प्रवीण दुबे को पत्र सौंपा।ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर के कई वार्डों में दूषित पेयजल आपूर्त हो रही है।