कटकमदाग प्रखंड के ग्राम लुटा में यंग स्टार युवा मंडल की बैठक झारखंड सेवा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को एक बजे आयोजित हुई। इसमें संस्था के प्रतिनिधियों ने युवाओं से गांव की स्थिति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज जैसे विषयों पर चर्चा की।