देवरी: तपसीडीह गांव में बच्चों के साथ धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
Deori, Giridih | Nov 14, 2026 देवरी प्रखंड स्थित ग्राम तपसीडीह में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस महासचिव अनिल चौधरी ने नेहरू जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों से बेहद प्रेम करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।